निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरे युवक की मौत

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से पैर फिसलने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक वहाँ काम कर रहे अपने एक दोस्त से मुलाकात करने पहुँचा था, तभी वह इस हादसे का शिकार हो गया। बाणगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि मृतक का नाम रवि पिता प्रेमलाल गुर्जर(35) निवासी नंदबाग कॉलोनी है। पुलिस जांच में सामने आया कि रवि बीते शनिवार को अपने दोस्त गोपाल से मिलने के लिए क्षेत्र में ही एक निर्माणाधीन मकान पर गया था। गोपाल वहाँ टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। मकान की दूसरी मंजिल पर काम चलने के दौरान रवि वहीं मौजूद था।

घटनाक्रम के मुताबिक, जब रवि दूसरी मंजिल से नीचे उतर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह करीब 20 फीट की ऊँचाई से सीधे नीचे आ गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद दोस्त गोपाल और अन्य मजदूरों ने बिना वक्त गंवाए लहूलुहान हालत में रवि को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ कई दिनों तक उसका उपचार चला, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पूछताछ में दोस्त गोपाल ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त मकान में काम चल रहा था। जब रवि नीचे उतरने लगा, तो वहाँ काम कर रहे एक अन्य कर्मचारी ने उसे ध्यान से और सावधानीपूर्वक नीचे उतरने के लिए टोकते हुए चेतावनी भी दी थी। लेकिन इसके बावजूद अचानक रवि का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया।

Next Post

फांसी पर लटकी मिली महिला, पति ने गला काटा

Thu Jun 18 , 2026
इंदौर: खुडैल थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसके पति ने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया. दोनों को इस हालत में उनके बच्चों ने देखा और परिजनों को सूचना दी. घायल पति का एमवाय अस्पताल में इलाज जारी है.घटना बुधवार शाम ग्राम […]

You May Like