गेल इंडिया लिमिटेड जिला अस्पताल को आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से करेगा सुसज्जित

*सांसद श्री सिंह ने जिला अस्पताल में ली बैठक

सतना /सांसद गणेश सिंह की पहल पर गेल इंडिया लिमिटेड जिला अस्पताल सतना में स्वास्थ्य सेवाओं के गुणात्मक सुधार के लिए सीएसआर परियोजना के अनुसार आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित करेगा। सांसद श्री सिंह ने सतना मेडिकल कॉलेज के एनेस्थिसिया विभाग के चिकित्सकों द्वारा तैयार की गई सीएसआर परियोजना को गेल इंडिया लिमिटेड को भेजकर उपकरणों की उपलब्धता के संबंध में अनुरोध किया था। सांसद श्री सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल का भ्रमण कर सीएसआर परियोजना से कराये जाने वाले कार्यों के संबंध में मेडीकल कॉलेज और जिला अस्पताल के अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। इस मौके पर सतना मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. एसपी गर्ग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी, सिविल सर्जन मनोज शुक्ला, आरएमओ डॉ. शरद दुबे, डॉ. अमर सिंह, विभागाध्यक्ष आर्थो डॉ. अतीक खान, डॉ. आलोक खन्ना, पार्षद अजय सिंह, संजय अग्रवाल, सुशील सिंह मुन्ना, डॉ. धीरेन्द्र वर्मा भी उपस्थित रहे।

सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल सतना में सीएसआर परियोजना के तहत आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता के लिए गेल इंडिया लिमिटेड दिल्ली को एक करोड 23 लाख 29 हजार 200 रूपये का प्रस्ताव भेजा गया था। गेल इंडिया द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकृत कर 50 प्रतिशत राशि रोगी कल्याण समिति जिला अस्पताल के खाते में 61 लाख 64 हजार 600 रूपये 23 जनवरी को ई ट्रांसफर कर दी गई है। उपकरणों के लिए टेक्नीकल स्पेशिफिकेशन जिला अस्पताल के संबंधित विभाग प्रमुख चिकित्सकों से ली जा रही है। संकलित सूची तैयार कर शीघ्र निविदा की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। सांसद ने कहा कि जिले के रोगियों को इन सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिले। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कराये।

सांसद श्री सिंह ने इस मौके पर जिला अस्पताल में रोगियों की सुविधा एवं उपचार सेवाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी द्वारा नवीन ओपीडी की मरम्मत कर दी गई है। नई ओपीडी में एक सप्ताह के भीतर लाइट, सेनटरी फिटिंग पूरी कर इसका शीघ्र उपयोग प्रारंभ करें। सांसद ने अस्पताल परिसर में बन रहे 150 बेडेड हास्पीटल के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस भवन में अण्डर ग्राउण्ड पार्किंग की व्यवस्था नहीं रखने पर अप्रसन्नता भी प्रकट की। जिला चिकित्सालय के आक्सीजन प्लांट में बूस्टर पम्प लगाने की आवश्यकता पर सांसद ने प्राक्कलन तैयार प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जिला अस्पताल भवन की पुताई एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए सांसद श्री सिंह ने प्रस्ताव तैयार कर शहर और जिले की औद्योगिक संस्थान, व्यवसायिक संस्थाओं से भी सहयोग प्राप्त करने की सलाह दी। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में परिसर में चल रहे निर्माण कार्य से ओव्हर हैंड वाटर टैंक की जल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। सांसद ने कमिश्नर नगर निगम को मौका निरीक्षण कर जल आपूर्ति की लाइन शिफ्ट कर सुरक्षित करने के निर्देश दिये।

Next Post

अब 2-3 डिग्री बढ़ेगा तापमान, 1 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश की संभावना

Tue Jan 28 , 2025
नीमच। जिले में सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी हुई है। जिले में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार-मंगलवार की रात से पारे में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आने वाले […]

You May Like