ब्रह्मकुमारी बहन ने एसपी आनंद कलादगि को बांधी राखी

दमोह।रक्षाबंधन पर्व के पूर्व पर शहर के फुटेरा वार्ड नंबर-4 कछयाना मोहल्ला स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम से पहुंची बहन भारती वैन ने दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) को राखी बांधी।इस दौरान बहन ने एसपी को रक्षा सूत्र बांधकर देश और समाज की सेवा में लगे पुलिस जवानों की सुरक्षा व लंबी आयु की कामना की। वहीं एसपी कलादगि ने भी बहनों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए आभार व्यक्त किया।ब्रह्मकुमारी आश्रम की ओर से यह आयोजन प्रतिवर्ष भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है।

Next Post

आमजन की जागरूकता मच्छर जनित एवं मच्छर रचित मलेरिया एवं डेंगू बीमारी को समाप्त कर सकती है - पटेल

Thu Aug 20 , 2026
बागली। सीएमएचओ देवास डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक के निर्देशानुसार एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित नागर के परिपालन में बागली सिविल अस्पताल में 20 अगस्त को मच्छर जनित रोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. हेमन्त पटेल ने कहा कि हम सब मिलकर मलेरिया बीमारी को खत्म कर […]

You May Like

मनोरंजन