दिसानायके ने भारत-पाकिस्तान मैच सुनिश्चित करने के लिए शाहबाज शरीफ को दिया धन्यवाद

कोलंबो, 10 फरवरी (वार्ता) श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने मंगलवार को आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व में हाई-वोल्टेज इंडिया-पाकिस्तान मैच को सुनिश्चित करने के पाकिस्तान के फैसले का स्वागत करते प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में, दिसानायके ने टूर्नामेंट को जारी रखने की उनकी कोशिशों के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और दूसरी संबंधित अथॉरिटीज का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने लिखा, ”प्रधानमंत्री शहबाज, आपका धन्यवाद कि आपने यह सुश्निचित किया कि जिस खेल से हम सभी प्यार करते हैं, वह चलता रहे। खुशी है कि कोलंबो में चल रहे टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा मैच तय समय पर होगा।”
उन्होंने कहा, “टूर्नामेंट के को-होस्ट के तौर पर, श्रीलंका आईसीसी और सभी संबंधित लोगों को उनकी कोशिशों के लिए धन्यवाद देता है।”

Next Post

यूक्रेन के लिए रूस ओएससीई विशेष निगरानी मिशन प्रारूप को फिर से शुरू करने के पक्ष में नहीं: पोलियांस्की

Tue Feb 10 , 2026
वियना, 10 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) रूस की यूक्रेन के लिए यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन (ओएससीई) के विशेष निगरानी मिशन (एसएमएम) के प्रारूप को फिर से शुरू करने में दिलचस्पी नहीं है। यह बात ओएससीई में रूस के नये स्थायी प्रतिनिधि दिमित्री पोलियांस्की ने स्पूतनिक को दिए एक साक्षात्कार में […]

You May Like