राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिये संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त

सतना :मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इन्दौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा सतना जिले में 26 अप्रैल को जिला मुख्यालय सतना में कुल 8 परीक्षा केन्द्रों पर (ओएमआर) आधारित विधि से दो पालियों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.15 बजे से सायं 4.15 बजे तक परीक्षा आयोजित की जा रही है।

परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु से.नि. आईएएस कृष्ण मोहन गौतम को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रघुराजनगर को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा तिथि के दो दिन पूर्व 24 अप्रैल 2026 से उनके लिए शासकीय विश्राम गृह में ठहरने, भोजन एवं वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Next Post

जब तक समझौता नहीं हो जाता, अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से नहीं हटाएगा नाकेबंदीः ट्रम्प

Tue Apr 21 , 2026
वाशिंगटन 21 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकेबंदी नहीं हटाएगा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार श्री ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है जब इस बात को […]

You May Like