प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पाटीदार का हुआ स्थानान्तरण


थाना प्रभारी सहित स्टाफ ने दी शुभकामनाएं

पानसेमल थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक 453 देवेन्द्र गणेश पाटीदार का स्थानांतरण ठीकरी थाने पर होने से शुक्रवार स्टाफ ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।थाना प्रभारी मंशाराम वगेन ने बताया कि पानसेमल थाने पर लगभग 1 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी है। स्टाफ और थाना क्षेत्रवासियों के साथ ताल मेल बनाकर गंभीर अपराधों की विवेचना में भी सहयोग प्रदान किया है।

थाना प्रभारी सहित स्टाफ ने उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उन्हें विदाई दी है।इस दौरान थाना प्रभारी मंशाराम वगेन,प्रधान आरक्षक रुपसिंह मंडलोई,प्रधान आरक्षक अमरसिंह मंडलोई,महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती अनिता मंडलोई,आरक्षक बहादुर चौहान,आरक्षक संतोष अजनारे,आरक्षक अमर चौहान,महिला आरक्षक मेवका चौहान सहित स्टाफ मौजूद रहा।

Next Post

बदखर वार्ड 12 की मुख्य कनेक्टिंग सड़क, स्वच्छता सर्वे की टीम पहुचीं तो गई रैंकिंग

Fri Feb 28 , 2025
सतना: सतना-सेमरिया रोड में बोनांजा स्कूल के आगे दाई ओर बदखर वार्ड 12 की मुख्य कनेक्टिंग सड़क में मोहल्ले का गंदा पानी एकत्र है। यही मार्ग RS रिसॉर्ट और बाईपास को जोड़ता है। पर गरीब नगर निगम रसूख दार वार्डों में सैकड़ों करोड़ खर्च करने के बाद 2 हजार रुपये […]

You May Like