यूरोपीय संघ के नेताओं ने जेलेंस्की के साथ संयुक्त वक्तव्य तैयार किया-टस्क

ब्रुसेल्स, 16 अगस्त (वार्ता) पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने शनिवार को कहा कि यूरोपीय संघ(ईयू) के नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत पर विस्तृत जानकारी दिए जाने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ संयुक्त वक्तव्य तैयार किया है।

श्री टस्क ने एक्स पर लिखा, ”राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से दी गई जानकारी और अलास्का बैठक के परिणामों का मूल्यांकन करने वाले यूरोपीय नेताओं के बीच बातचीत समाप्त हो गई है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ हमने ज़ेलेंस्की की राय सुनी और एक संयुक्त वक्तव्य तैयार किया।”

श्री पुतिन और श्री ट्रम्प शुक्रवार को अलास्का के एंकोरेज में मिले। दोनों नेताओं के बीच बातचीत तीन-पर-तीन प्रारूप में हुई और दो घंटे 45 मिनट तक चली।

Next Post

लेबनान के प्रधानमंत्री ने हिज्जबुल्लाह की गृहयुद्ध की धमकी की निंदा की

Sat Aug 16 , 2025
बेरूत 16 अगस्त (वार्ता) लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने हिज्जबुल्लाह नेता नईम क़ासिम के समूह को निरस्त्र करने के सरकार के फ़ैसले को लेकर गृहयुद्ध की धमकी दिए जाने की निंदा की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने वीडियो पोस्ट में कहा कि कासिम के भाषण […]

You May Like