कलेक्ट्रेट में 135 आमजनों की हुई सुनवाई

ग्वालियर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जन-सुनवाई में 135 आमजनों की समस्यायें सुनी गईं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आम नागरिकों को अपने चेम्बर में बुलाकर कुर्सियों पर बिठाया और एक-एक कर सभी की समस्यायें सुनीं। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के सभागार में अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत व एडीएम सी बी प्रसाद सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जनसुनवाई में पहुँचे नागरिकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने की हिदायत भी नगर निगम के अधिकारियों को दी। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया।

जन-सुनवाई में कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 35 आवेदन दर्ज किए गए। साथ ही शेष 80 आवेदन विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिये टीप के साथ दिए गए।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन कर सर्वकल्याण की प्रार्थना की

Tue May 19 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के साथ अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रवास के प्रथम दिन जगदलपुर में नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तीन […]

You May Like