जबलपुर: सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस जबलपुर द्वारा निरंतर चालानी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने, गलत पार्किंग, तथा अन्य उल्लंघनों पर यातायात पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 45 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई।
