चार आदतन अपराधियों को किया गया जिला बदर

मऊगंज। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय कुमार जैन ने चार आदतन अपराधियों को जिला बदर किये जाने का आदेश दिया है. पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन पर सोनू उर्फ अनुज मिश्रा निवासी पहरखा, आशुतोष सिंह उर्फ ईसू सिंह निवासी करह, अखिलेश तिवारी निवासी शिवराजपुर एवं विकटबहादुर सिंह निवासी पथरौड़ाकला को एक वर्ष की अवधि के लिए मऊगंज जिले एवं उसे लगे सीमावर्ती जिले रीवा एवं सीधी जिले की सीमा से एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर का आदेश जिला दण्डाधिकारी द्वारा दिया गया है.

Next Post

बैठक में अनुपस्थित उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करें

Sat Feb 7 , 2026
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में रीवा नगर निगम एवं जिला अन्तर्गत समस्त नगरीय निकायों में संचालित निर्माण कार्यों तथा योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नगरीय निकायों में पूर्व से स्वीकृत […]

You May Like