इंदौर, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक सोमवार से शुरू हो गई है। बैठक की शुरुआत संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।
इस बैठक में देशभर के 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों से करीब 408 पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
