12वी की टॉपर प्रियल द्विवेदी बनना चाहती है आईएएस 

सतना। मैहर जिले की प्रियल द्विवेदी ने 12वी गणित संकाय में 492/500 अंक प्रताप अर्जित कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद टॉपर के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। मैहर जिले के अमरपाटन तहसील के ग्राम कांसा में रहने वाली बेटी प्रियल द्विवेदी पिता पुण्डरीकक्ष द्विवेदी 12वी गणित विज्ञान संकाय 492/500 प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रियल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता तथा शिक्षकों को दिया। प्रियल के पिता उसी विद्यालय में शिक्षक है जिस विद्यालय में प्रियल ने पढाई कर टॉप किया है।

प्रियल अमरपाटन के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में पढ़ाई करती है। उन्होंने बताया कि जब रिजल्ट आया तो मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मैने टॉप किया है। पढ़ाई को लेकर उन्होंने कहा कि मैं स्कूल से आने के बाद ट्यूशन जाती थी खेलने के लिए सिर्फ एक घंटा निर्धारित था। इसके अलावा दिन में 6 घंटे पढ़ाई करती थी। बारहवीं कक्षा की पढ़ाई शुरू करने से पहले मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। मोबाइल और इंटरनेट का प्रयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए करती थी। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इसका सबसे बड़ा श्रेय स्कूल के प्राचार्य अनिल सिंह को जाता है, जो समय-समय पर मुझे प्रेरणा देते रहे। मैने दसवीं कक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। जिस पर मुझे बहुत दुख था। मेरा पहला स्थान नहीं आ पाया था। जिसके बाद प्राचार्य और मेरे मम्मी-पापा ने मेरा सपोर्ट किया और मुझे 12वीं कक्षा में टॉप करने की प्रेरणा के फल स्वरूप मैंने अपने सपनों को साकार कर दिया। उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि नियमित स्कूल जाए, पढाई करें। जो बच्चे शासकीय और प्राइवेट विद्यालय में भेद करते है, उन्हें समझ लेना चाहिए कि हमेशा जीत मेहनत करने वालों की होती है। कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी कार्य करने में मंजिल जरूर मिलती है।

Next Post

सतना जिले के 6 और मैहर जिले के 4 छात्र-छात्राओं ने मेरिट में बनाया स्थान

Tue May 6 , 2025
सतना। माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. द्वारा मंगलवार को हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2025 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। घोषित परिणामों के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा में सतना जिले के 2 छात्र और हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 4 छात्र-छात्राओं ने अपना स्थान प्रदेश की मेरिट सूची […]

You May Like