हादसा: तेज रफ्तार ट्रैलर ने मारी टक्कर,महिला की मौके पर मौत

सतना:एन एच 30 में बारी मोड़ पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार बाइक सवार दंपति को कुचल दिया., हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार मैहर जिले के अमरपाटन थाना में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारी मोड़ के पास तेज रप्तार टेलर ने बाइक सवार दम्पत्ति को इतनी जोरदार टक्कर मारी की महिला आरती द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि पति ,अजय द्विवेदी को घायल अवस्था मे भर्ती कराया गया.

घटना की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम,डॉयल 112 व अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते बल सहित पहुँचे मौके पर पहुँचे.,शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कार्रवाई कर,मर्ग दर्ज किया.बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों कोसौप दिया.,घटना में टक्कर मारने वाले ट्रैलर को पुलिस ने जब्त कर थाने में खड़ा करवाया., दोंनो दंपति रीवा से मैहर माँ शारदा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे,

Next Post

कलेक्टर मैहर ने किया खरीदी केन्द्र का निरीक्षण

Tue Dec 16 , 2025
सतना/मैहर : मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने सोमवार को मैहर जिले के विकासखण्ड अमरपाटन अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर मैदानी गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने अमरपाटन विकासखण्ड में बनाए गये उपार्जन केन्द्रों में धोबहट और ललितपुर नम्बर 2 का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम अमरपाटन […]

You May Like