अब 2-3 डिग्री बढ़ेगा तापमान, 1 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश की संभावना

नीमच। जिले में सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी हुई है। जिले में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार-मंगलवार की रात से पारे में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

आने वाले दिनों में 31 जनवरी तक दिन में गर्मी और रातें ठंडी रहेंगी। हालांकि, 1 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 1 से 4 फरवरी के बीच प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक मौसम सामान्य रहेगा, जिसके बाद तापमान में उछाल आ सकता है। विशेष रूप से प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में मौसम में बदलाव की संभावना है, हालांकि जिले पर इसका विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Next Post

इंग्लैंड ने भारत को दिया 172 रनों का लक्ष्य

Tue Jan 28 , 2025
राजकोट 28 जनवरी (वार्ता) बेन डकेट (51) और लियम लिविंगस्टन (43) की साहसिक पारियों के दम पर इंग्लैंड ने मंगलवार को तीसरे टी-20 मैच में भारत को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर […]

You May Like