खाद्य तेलों में तेजी; चावल, चीनी नरम; दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव घट गये। चावल के साथ चीनी में भी नरमी रही। गेहूं की कीमतों में टिकाव देखा गया जबकि खाद्य तेलों के दाम बढ़ गये। दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 11 रुपये गिरकर 3,841 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं का भाव 2,837 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटा भी 14 रुपये सस्ता हुआ। nदाल-दलहनों में मिश्रित रुख देखा गया। मसूर दाल की औसत कीमत 40 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। तुअर दाल 28 रुपये और चना दाल 26 रुपये सस्ती हुई। मूंग दाल का भाव 16 रुपये गिर गया। उड़द दाल की कीमत तीन रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 35 रिंगिट चढ़कर 4,040 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.15 प्रतिशत की बढ़त में 61.85 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल की औसत कीमत 27 रुपये और वनस्पति की 35 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल 20 रुपये और सोया तेल 18 रुपये महंगी हुई। मूंगफली तेल का भाव 13 रुपये और सरसों तेल का नौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव लगभग स्थिर रहे। चीनी आठ रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

Next Post

नयी सीरीज पर जीडीपी के पहले आंकड़े जारी, तीसरी तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान

Fri Feb 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि तीसरी तिमाही में जीडीपी 84.54 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जबकि पिछले वित्त वर्ष […]

You May Like

मनोरंजन