शाम को मंडराए बादल, चली हवाएं, बूंदाबांदी

पारा लुढका, दिन में तमतमायें रहे सूर्यदेव

जबलपुर। शनिवार को मौसम ने करवट बदली। पारा लुढक गया लेकिन सुबह से सूर्यदेव तमतमाये रहे। दिनभर सूर्यदेव के तेवर उग्र रहने से गर्मी का एहसास बरकरार रहा। शाम ढलते ही मौसम की की रंगत बदली और बादल मंडराने लगे। तेज हवाएं चली। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। जिससे गर्मी से हल्की राहत मिली। अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 43 और शाम को 35 प्रतिशत दर्ज की गई। पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से चौबीस घंटे में जबलपुर समेत आसपास के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग की माने तोमप्र और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर से चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ छग होते हुए तेलंगाना तक औसत माध्य समुद्र से 0.9 किमी ऊंचाई पर विस्तृत है। 16 अप्रैल से एक उद्यतन पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

Next Post

लोडिंग वाहन ने कुचला, श्रमिक की मौत

Sat Apr 12 , 2025
जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत गंजकटंगा मोड पर लोडिंग वाहन ने एक श्रमिक को रौंद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक मनमोहन यादव 48 वर्ष निवासी ग्राम नटवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं बड़ा लडक़ा यादवेन्द यादव एवं छोटा लडक़ा धनंजय […]

You May Like

मनोरंजन