लोडिंग वाहन ने कुचला, श्रमिक की मौत

जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत गंजकटंगा मोड पर लोडिंग वाहन ने एक श्रमिक को रौंद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक मनमोहन यादव 48 वर्ष निवासी ग्राम नटवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं बड़ा लडक़ा यादवेन्द यादव एवं छोटा लडक़ा धनंजय यादव तीनों मजदूरी करते हैं। वह और बेटा यादवेन्द्र दोनो मजदूरी करने शहपुरा आए थे, काम करके एनएच 45 से पैदल घर नटवारा जा रहे थे। गंजकटंगा के मोड पर ठाकुर के पान टपरे पर टाटा एलपीडी 407 वाहन क्रमांक डीएल 1 एलपी 8822 का चालक तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर लाया और उसके लडक़े यादवेन्द्र को टक्कर मार कर भोपाल तरफ भाग गया, टक्कर लगने से यादवेन्द्र गिर गया वह दौडकर जाकर देखा यादवेन्द्र के चेहरे, नाक मुह में चोटें थी, जिसे अस्पताल शहपुरा लेकर आए, डाक्टर ने चेक कर उसके बेटे यादवेन्द्र 30 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

आगामी आठ महीने में बिहार के गरीबों को मिलेंगे 14 लाख मकानः शिवराज

Sat Apr 12 , 2025
पटना, 12 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि बिहार के कच्चे मकान में रहने वाले गरीबों को आने वाले सात से आठ महीने में करीब 15 लाख पक्के मकान मिलेंगे। श्री चौहान ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि […]

You May Like