दिग्विजय-बरैया विवाद: महिलाओं के अपमान पर कांग्रेस माफी मांगे- नारोलिया

भोपाल। भाजपा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कांग्रेस नेताओं पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह द्वारा कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिला विरोधी बयान का समर्थन करना अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं-बेटियों का अपमान है। नारोलिया ने कहा कि महिलाओं को आइटम जैसे शब्दों से संबोधित करना कांग्रेस की संस्कृति बन चुकी है, जो उसकी मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी पुस्तक का हवाला देकर महिलाओं की गरिमा पर प्रहार जायज ठहराया जा सकता है। सांसद ने मांग की कि कांग्रेस ऐसे बयानों की जिम्मेदारी ले या बरैया को निष्कासित कर देश की मातृशक्ति से बिना शर्त माफी मांगे। उन्होंने कहा कि जनता महिला विरोधी और देशविरोधी मानसिकता को माफ नहीं करेगी।

Next Post

दावोस में मप्र की निवेश संभावनाओं पर मंथन,मंत्री राकेश शुक्ला ने वैश्विक संस्थानों से की अहम बैठकें

Mon Jan 19 , 2026
भोपाल। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला से सोमवार को दावोस में विभिन्न वैश्विक एवं राष्ट्रीय प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर प्रदेश की निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान नवीकरणीय ऊर्जा, विनिर्माण, पर्यटन, मीडिया तथा औद्योगिक सहयोग के विविध पहलुओं पर सार्थक संवाद हुआ। जापान […]

You May Like