
इंदौर. बेटमा से नौकरी से लौट रहे एक एसआई ने सड़क पर घायल पड़े युवक को एक अन्य की मदद से तुरंत अस्पताल भेज उसकी जान बचाई. घटना नावदा पंथ क्षेत्र की हैं, जहां सड़क पर गंभीर रुप से घायल एक व्यक्त तड़प रहा था. अरविंदो अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बेटमा से ड्यूटी पूरी कर लौट रहे परिवहन उपनिरीक्षक जितेन्द्र गुर्जर ने नावदा पंथ क्षेत्र में मानवता की मिसाल पेश की. सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े एक युवक को देखकर एसआई गुर्जर ने बिना समय गंवाए मदद का फैसला लिया. उसी दौरान वहां से गुजर रहे जागरूक नागरिक शीतल पांचाल भी मौके पर पहुंचे और दोनों ने मिलकर घायल को तुरंत अपनी गाड़ी से अरविंदो अस्पताल पहुंचाया. मामले में डॉक्टरों का कहना है कि, समय पर इलाज मिलने से घायल की जान बच गई है, उसकी हालत अब स्थिर है. हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है.
