पाकिस्तान सड़क दुर्घटना में 12 की मौत

इस्लामाबाद, 15 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में शनिवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के पलट जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना प्रांत के खैरपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तब हुई, जब यात्री पूर्वी पंजाब प्रांत से सहवान शहर में एक धार्मिक उत्सव के लिए जा रहे थे। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गये। घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में खराब रखरखाव वाली सड़कों, सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Next Post

शानदार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल खेल प्रतिभा निखारने में हो : धामी

Sat Feb 15 , 2025
देहरादून, 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि अब हमें 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में, राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किए […]

You May Like