श्रीनगर, 22 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बैसरन पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें कई पर्यटक घायल हो गये।
अधिकारियों ने आज यहां यह जानकारी दी।
यह हमला बैसरन पहलगाम के घास के मैदान में हुआ, जो मोटर वाहन योग्य ट्रैक नहीं है। इलाके में आतंकवादियों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को भेजा गया है।
