
उज्जैन. महाकुंभ में आने वाली श्रद्धालुओं की भारी तादाद के मद्देनजर सिक्स लाइन ब्रिज बनाए जाने की तैयारियां प्रारंभ हो गई है. हरि फ़ाटक मार्ग से बेगम बाग के आगे नीलकंठ द्वार तक एमपीआरडीसी अब सर्वे प्रारंभ करेगा।
नवभारत से चर्चा में उज्जैन एमपी आरडीसी के महाप्रबंधक एसके मनवानी ने बताया कि धार्मिक नगरी में एक और ब्रिज की सौगात जल्द ही मिलेगी। सिहस्थ से पहले यह ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। उज्जैन में हरिफाटक ब्रिज के समांतर एक नया सिक्स लेन ब्रिज बनाया जाएगा जो नीलकंठ द्वार तक पहुंचेगा। यह ब्रिज सिंहस्थ 2028 से पहले बनकर तैयार होगा और पुराने हरिफाटक ब्रिज को यथावत रखा जाएगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण ने बेगम बाग के मकानों को हटाकर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन मार्ग का निर्माण कार्य भी जारी है, जो हरीफाटक चौराहे तक पहुंचेगा। इस परियोजना में मुख्य मार्ग के साथ सर्विस रोड भी बनेगी जिससे यातायात और भीड़ प्रबंधन में सुधार होगा।
