
इंदौर.आईडीए द्वारा एमआर-10 सड़क पर एक और 4 लेन ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है. उक्त ब्रिज के टेंडर जारी कर दिए है, जिसकी प्री बीड सोमवार को होगी। इसके बाद 9 जून को टेंडर खोले जाएंगे. उक्त ब्रिज की निर्माण लागत 46 करोड़ रुपए है. टेंडर जारी हो चुके है, जिसमें एक 4 लेन रिवर ब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा. टेंडर में भाग लेने वाली कंपनियों से प्री बीड चर्चा सोमवार को होगी. इसके बाद 9 जून को शाम 4 बजे तक टेंडर लिए जाएंगे और शाम 4 बजे बाद टेंडर खोले जाएंगे.
अरेंजमेंट ड्राइंग मिली
आईडीए के सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि एमआर-10 पर निर्मित होने वाले रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर रेलवे स्पान की जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग मिल चुकी है. टेंडर के बाद गर्डर की ड्राइंग डिजाइन ठेकेदार द्वारा आईडीए को प्रस्तुत करने के बाद एनओसी के लिए मुंबई भेजी जाएगी. एमआर-10 रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की समय सीमा 2 साल निर्धारित की गई है. यह ब्रिज 730 मीटर लंबा बनाया जाएगा, जिसमें एक 4 लेन का रिवर ब्रिज भी शामिल है.
