शिवकुमार ने भाजपा से नजदीकी से किया इनकार

बेंगलुरु (वार्ता) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपनी कथित नजदीकी की अटकलों का खंडन करते हुए कहा कि कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में उनकी भागीदारी पूरी तरह से व्यक्तिगत आस्था की अभिव्यक्ति थी।

श्री शिवकुमार ने कहा “मैंने कई रिपोर्ट देखी हैं और दोस्तों से फोन आये हैं, जिसमें पूछा गया है कि क्या मैं भाजपा के करीब जा रहा हूं। मैं स्पष्ट कर दूं- मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं। महाशिवरात्रि कार्यक्रम में मेरी भागीदारी आस्था का मामला है और मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। इसके विपरीत अटकलों का कोई आधार नहीं है।”

उपमुख्यमंत्री ने यह स्पष्टीकरण कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति से उत्पन्न अटकलों के जवाब में दिया। किया। उन्होंने जोर दिया कि उन्हें आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने आमंत्रित किया था और उनकी उपस्थिति का कोई राजनीतिक अर्थ नहीं था। उन्होंने कहा , “मुझे सद्गुरु ने आमंत्रित किया है और मैं इस कार्यक्रम में शामिल होऊंगा। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं भाजपा की ओर जा रहा हूं। मैंने अमित शाह से मुलाकात नहीं की है और मेरी यात्रा का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है।”

आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “मैं सद्गुरु श्री जग्गी वासुदेव का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में आमंत्रित किया। मैं इस भव्य आध्यात्मिक समागम में रात की दिव्य ऊर्जा का अनुभव करने के लिए उत्सुक हूं।”

कांग्रेस और कर्नाटक सरकार की स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा, “मेरा कर्तव्य पार्टी की रक्षा करना और सरकार की स्थिरता सुनिश्चित करना है। मेरा किसी से कोई मतभेद नहीं है।”

 

Next Post

चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ है : ज्ञानेश

Thu Feb 27 , 2025
चेन्नई (वार्ता) भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को कहा कि देश का चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ है और उनके साथ खड़ा रहेगा। राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक, जिला चुनाव अधिकारी एमएस संगीता और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद […]

You May Like