चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ है : ज्ञानेश

चेन्नई (वार्ता) भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को कहा कि देश का चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ है और उनके साथ खड़ा रहेगा।

राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक, जिला चुनाव अधिकारी एमएस संगीता और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद श्री कुमार ने मदुरै में संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्र सेवा की ओर पहला कदम मतदान है। देश के सभी नागरिक जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, उन्हें मतदाता बनना चाहिए और हमेशा मतदान करना चाहिए, उन्होंने जिले के चुनाव अधिकारियों की अच्छे काम के लिए सराहना की।

श्री कुमार ने पत्नी के साथ श्री मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और यहां से समीक्षा बैठक के लिए रामनाथपुरम पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रामेश्वरम के पास पेइकरुम्बु में पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राष्ट्रीय स्मारक का दौरा किया और श्री रामनाथस्वामी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

 

Next Post

महफूज आलम बंगलादेश के नए सूचना सलाहकार नियुक्त

Thu Feb 27 , 2025
ढाका (वार्ता) बंगलादेश की अंतरिम सरकार ने बुधवार को छात्र कार्यकर्ता महफूज आलम को सूचना एवं प्रसारण सलाहकार नियुक्त किया है। पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाने के लिए आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले आलम पहले से ही मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के विशेष सहायक का […]

You May Like