क्विटो, 11 अगस्त (वार्ता) इक्वाडोर के पश्चिमी प्रांत गुआयास के सांता लूसिया में रविवार को एक नाइट क्लब के बाहर बंदूकधारियों के एक समूह ने भीड़ पर गोलीबारी की, जिसमें आठ लोग मारे गये और तीन अन्य घायल हो गये।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बंदूकधारी रविवार दो कारों में सवार होकर नाइट क्लब पहुंचे और वहां मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मारे गये लोगों में शहर के मेयर उबाल्डो उर्कीज़ो का भाई जॉर्ज उर्कीज़ो भी शामिल था।
गौरतलब है कि गुआयास प्रांत में हिंसक अपराध में तेज़ी से वृद्धि देखी गयी है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने छह अगस्त को आंतरिक अशांति का हवाला देते हुए गुआयास और मनाबी सहित देश के चार प्रांतों में 60 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की थी।
Next Post
महिला ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत
Mon Aug 11 , 2025
सिवनी। रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए पति अपनी पत्नी को मायके लेकर पहुंचा, लेकिन मायके में पहुंची पत्नी और पति के बीच न जाने ऐसी क्या बात हुई की पति-पत्नी वापस त्यौहार मना कर अपने घर लौटे तभी भुजलिया के दिन 42 वर्षीय पत्नी यशवंती बाई ने कीटनाशक का सेवन […]

You May Like
-
7 months ago
स्कूटी सवार दो युवकों के पास से 1.25 किलो गांजा जब्त
