
छिंदवाड़ा. पश्चिम वन मंडल के सांवरी वनपरिक्षेत्र के जंगल में जंगली सुअर का शिकार करने के मामले में वन अमले दो आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से शिकार करने वाली सामाग्री भी जब्त किया है. ज्ञात हो कि 25 सितंबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वन अमले को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस लेकर जा रहे है. उक्त बात की सूचना मिलने के बाद वन अमले ने छिंदवाड़ा -मुलताई मार्ग में जंगली सुअर का 18 किलो कच्चा मांस ले जाते हुए ग्राम सोनपठार निवासी सुनील . वरणलाल धुर्वे, राजेश और मंशुलाल धुर्वे को को गिरफ्तार किया था और उनके पास से जंगली सुअर का मांस जब्त कर सभी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था. वन अमले की पूछताछ में उन्होंने बताया था कि उसके साथी रमेश पिता सेकु उईके और रविन्द्र पिता जियालाल धुर्वे भी शामिल थे. बीते दिवस वन अमले ने रमेश धुर्वे और रविन्द्र धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी को लेकर आज वन अमला घटना स्थल पर पहुंचा जहां पर उन्होंने जंगली सुअर का शिकार किया था. दोनों आरोपी की निशांदेही पर वन अमलने पर शिकार करने में उपयोग की जाने वाली सामाग्री भी जब्त किया है.
