अमेरिका-भारत के प्रतिनिधि अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार से करेंगे बैठक

नयी दिल्ली, 31 मई (वार्ता) भारत और अमेरिका के बीच सोमवार से चार दिवसीय उच्च स्तरीय वार्ता शुरू होने जा रही है, जिसमें दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार एक बहुप्रतीक्षित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देंगे।

इस वार्ता में अमेरिकी टीम का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच करेंगे, जबकि भारतीय दल की अगुवाई वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव और मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन करेंगे।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों का उद्देश्य अंतरिम समझौते के विवरण को अंतिम रूप देना और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत बाजार पहुंच, गैर-शुल्क उपाय, सीमा शुल्क एवं व्यापार सुविधा, निवेश प्रोत्साहन और आर्थिक सुरक्षा समन्वय जैसे कई क्षेत्रों में बातचीत को आगे बढ़ाना है।

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने ‘भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान’ (आईआईटी) दिल्ली में आयोजित ‘यूएस-इंडिया ट्रस्ट इनिशिएटिव’ कार्यक्रम के दौरान कहा कि दोनों देश इस ऐतिहासिक समझौते को संपन्न करने के आखिरी चरण में हैं और अगले कुछ हफ्तों या महीनों के भीतर इस पर हस्ताक्षर होने की पूरी उम्मीद है।

राजदूत ने बताया कि द्विपक्षीय बातचीत अब अपने अंतिम ‘एक प्रतिशत’ वाले दौर में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा, “पिछले हफ्ते ही भारत ने व्यापार समझौते के आखिरी एक प्रतिशत हिस्से को अंतिम रूप देने के लिए वाशिंगटन डीसी में एक टीम भेजी थी। अब सोमवार से शुरू हो रही वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए हम यहां अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करेंगे।”

Next Post

गौ माता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा: सीहोर में सिद्धपीठ के संत के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन

Sun May 31 , 2026
सीहोर। गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद को लेकर रविवार को सीहोर से बड़ी संख्या में अनेक युवा और नागरिकों ने कोलीपुर सिद्धपीठ नृसिंह लक्ष्मी मंदिर के संत माधवदास महाराज के नेतृत्व में पहुंचकर केन्द्र और प्रदेश सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने के लिए ज्ञापन सौंपा.कार्यक्रम में भगवती […]

You May Like