राशिफल-पंचांग : 10 जुलाई 2025

पंचांग 10 जुलाई 2025:-

रा.मि. 19 संवत् 2082 आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा गुरूवासरे रात 1/49, मूल नक्षत्रे प्रात: 5/16, ऐन्द्र योगे रात 10/55, विष्टि करणे सू.उ. 5/15 सू.अ. 6/45, चन्द्रचार धनु, पर्व- स्नानदान व्रतादौ पूर्णिमा, गुरू पूर्णिमा, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

—————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 10 जुलाई 2025

वर्ष के प्रारंभ में व्यवसाय में लाभ होगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, यात्रा का योग है, वर्ष के मध्य में नारी पक्ष से सहयोग मिलेगा, आर्थिक लाभ होगा, किसी विशेष कार्य से लाभांवित होने का अवसर प्राप्त होगा, वर्ष के अन्त में सिर दर्द अनिद्रा जैसे रोगों से कष्ट हो सकता है, जल्दबाजी में वाहन न चलायें, तनाव रहेगा, घरेलू कार्यो में व्यस्तता बनी रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को लाभांवित होने का योग है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को घरेलू कार्यो में नारी पक्ष से आर्थिक संकट हो सकता है, कर्क राशि के व्यक्तियोंको व्यस्तता रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को सिर दर्द अनिद्रा जैसे रोगों से कष्ट हो सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है, मकर और कुंभराशि के व्यक्तियों को रूकावटों के बाद सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को कार्य में व्यस्तता रहेगी.

—————————————————

आज का भविष्य- गुरूवार 10 जुलाई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, होशियार होगा. सर्विस की ओर अधिक झुकाव रहेगा. कार्यकुशल तथा परिश्रमी होगा. मित्रों की संख्या सीमित रहेगी. जन्म स्थान से दूर रहकर अपनी उन्नति करेगा.

—————————————————

मेष- युवाओं को कैरियर में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. वाकपटुता पर नियंत्रण रखें. मित्रता उपयोगी रहेगी. परिश्रम अधिक करना होगा.

वृषभ- अपनी ताकत का इस्तेमाल विरोधियोंको रोकने में करना पड़ेगा. वाहनादि का सुख प्राप्त होगा. भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी. मित्रवर्ग आपकी मदद करेंगे.

मिथुन- व्यर्थ के झगड़े में आपका समय बर्बाद हो सकता है. मांगलिक खर्च संभव है. अतिथि रावणमन होगा. हर्ष बना रहेगा. पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी.

कर्क- रूकी हुई योजनाओं में गति आयेगी. कार्य विस्तार की संभावना है. आत्म विश्वास एवं मनोबल बना रहेगा. इच्छितकार्यो की पूर्तिहोगी. बिगड़ा काम बनने का योग है.

सिंह- दूसरों की आलोचना से घबराकर कार्य योजना बीच में ही छोड़ सकते हैं. सोचे हुये कार्यो में सफलता के योग है. मित्रों एवं सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या- आप बेहतर तरीके से काम निपटाने का प्रयास करेंगे. सहयोगी आपका विरोध कर सकते है. व्यापार व्यवसाय में लाभ सामान्य ही रहेगा.

तुला- थोडी परेशानी के बादजूद आपकी सफलता सुनिश्चित है, सामाजिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. यश, मान सम्मान प्राप्तहोगा. पूज्य व्यक्ति की समस्या का हल होगा.

वृश्चिक- मन में चल रही उलझन आपको फैसला लेने में रोकेगी. राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. लाभदायक योजना की रूपरेखा पर विचार विमर्शहोगा.

धनु- बुजुर्गो के स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता रहेगी, जोखिम केकार्यो से दूर रहें. आवेश में लिया गया निर्णय नुकसानदायक रहेगा. व्यापारिक समस्याओं का समाधान होगा.

मकर- कड़ी मेहनत से शानदार परिणाम मिलेंगे, अनावश्यक टकराव छोडक़र काम पर ध्यान दें. क्रोध पर नियंत्रण रखकर कार्य करें. मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा.

कुम्भ- रूकी हुई योजना फिर से शुरू करने का मन बनेगा. पारिवारिक सुख तथा सौहार्द बना रहेगा. नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा.

मीन- नए कारोबार में निवेश की संभावना बनेगी. पारिवारिक मामले उलझने से चिन्ता होगी. अपव्यय पर नियंत्रण रखें. संपत्ति वाहनादि का सुख प्राप्त होगा.

—————————————————

व्यापार-भविष्य:

आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को मूल नक्षत्र के प्रभाव से मैथी धनियां, हल्दी, जीरा, आदि में तेजी होगी. सोना, चांदी, शेयर आदि में मोती, बिनौला, लोहा, में तेजी का रूख रहेगा. आज वायदा विचार में मंगल के बने भाव घटें, उसी में तेजी होगी. भाग्यांक 1599 है.

—————————————————

Next Post

आधुनिक भारत के माथे पर एक धब्बा

Thu Jul 10 , 2025
पूर्णिया जिले के टेटमा गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों को ‘डायन’ बताकर जिंदा जलाया जाना आधुनिक भारत के माथे पर एक शर्मनाक धब्बा है. यह घटना किसी एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि हमारे समाज की उस सामूहिक असफलता की गवाही है, जिसमें विज्ञान की उपलब्धियों की […]

You May Like