अर्जुन बड़ौदा और बेस्ट प्राइस ब्रिज निर्माण जनवरी में पूरा होने की संभावना


इंदौर: आज जल संसाधन मंत्री ने बायपास पर निर्माणाधीन थ्री लेयर और अर्जुन बड़ोद ब्रिज का जायजा लिया. इस दौरान मंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों को जनवरी माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.जल संसाधन मंत्री एवं सांवेर विधायक तुलसी सिलावट ने आज सांवेर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने बायपास रोड पर निर्माणाधीन अर्जुन बड़ौदा ब्रिज की प्रगति का मौका निरीक्षण किया.

मंत्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गति बढ़ाई जाए, 24 घंटे निर्माण कार्य और आवश्यकता अनुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम को खत्म करें. ब्रिज निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ हर हाल में जनवरी के अंत तक पूरा किया जाए. यह ब्रिज यातायात की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. वाहन चालकों को असुविधा न हो, इसलिए ब्रिज निर्माण पूर्ण होने तक सुगम यातायात के लिए डायवर्सन मार्ग की मरम्मत, पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था व्यवस्था की जाए. निर्माण कार्य के बावजूद यातायात बाधित नहीं होना चाहिए.
निर्माण पूरा होने पर नागरिकों को मिलेगी राहत
इसके बाद मंत्री सिलावट ने बेस्ट प्राइस के सामने निर्माणाधीन थ्री लेयर ब्रिज प्रगति की भी समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रीजनल अधिकारी श्रवण कुमार सिंह से चर्चा कर निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस ब्रिज को भी जनवरी माह के अंत तक पूरा करने के प्रयास करें. सिलावट ने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण ब्रिजों का निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों तथा वाहन चालकों को राहत मिलेगी.

Next Post

महावर नगर में स्कूल और आंगनवाड़ी बनाने के निर्देश

Sun Dec 7 , 2025
इंदौर: शहर की महावर नगर बस्ती में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र खोला जाएगा. इसके निर्देश आज महापौर और आयुक्त के संयुक्त दौरे में निगम अधिकारियों को दिए गए. साथ ही सड़क से अतिक्रमण हटाने और ड्रेनेज समस्या दूर करने आदेश भी दिए गए.आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त दिलीप कुमार […]

You May Like