इंदौर: शहर की महावर नगर बस्ती में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र खोला जाएगा. इसके निर्देश आज महापौर और आयुक्त के संयुक्त दौरे में निगम अधिकारियों को दिए गए. साथ ही सड़क से अतिक्रमण हटाने और ड्रेनेज समस्या दूर करने आदेश भी दिए गए.आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने महावर नगर दशहरा मैदान का निरीक्षण किया.
महापौर भार्गव एवं आयुक्त यादव ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के नागरिकों से संयुक्त रुप से चर्चा की गई. महावर नगर बस्ती में सौंदर्यकरण करने के साथ महावर नगर की सड़कों पर अतिक्रमण है. उसको एक माह का नोटिस देकर हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
बस्ती के बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल और आंगनवाड़ी बनाने, क्षेत्र की ड्रेनेज समस्या दूर करने, बगीचों से अतिक्रमण हटाकर बगीचों की बाउंड्री वॉल निर्माण, ग्रीनरी तथा पौधा रोपण करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, श्रृंगार श्रीवास्तव,क्षेत्रीय पार्षद योगेंद्र गेंदर ,भारत पारख, जोनल अधिकारी नदीम खान, भवन अधिकारी वैभव देवलासे और अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
