सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर आयुक्त की नजर

सतना: शहर की सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने जोन क्रमांक 4 के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं सुधार कार्यों का व्यापक स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति एवं गुणवत्ता, पूर्ण हो चुके कार्यों की स्थिति तथा आगामी सड़क निर्माण परियोजनाओं की तैयारियों का जायजा लिया।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने और कार्यादेश जारी हो चुके स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जोन क्रमांक 4 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13, 18, 20 एवं 21 सहित डिग्री कॉलेज रोड तथा अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया। इनमें वार्ड क्रमांक 13 में 22.13 लाख रुपये के पेवर्स रोड एवं अन्य सड़क कार्य तथा वार्ड क्रमांक 18 में 41.60 लाख रुपये के बिटुमिनस सड़क कार्य शामिल हैं।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 20 में 40.57 लाख रुपये के बिटुमिनस सड़क कार्य, वार्ड क्रमांक 21 में 23.90 लाख रुपये के पेवर्स रोड एवं नाला निर्माण कार्य तथा डिग्री कॉलेज रोड सहित विभिन्न स्थानों पर 83.70 लाख रुपये के सड़क निर्माण कार्यों से संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया गया।

शीघ्र क्रियान्वयन पर दिया जोर

आयुक्त ने प्रगतिरत सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने और कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया। साथ ही, पूर्ण हो चुकी सड़कों की वर्तमान स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक सुधार एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Next Post

लालघाटी चौराहे पर फर्नीचर की दुकान में लगी आग, भारी नुकसान

Sat Oct 10 , 2026
भोपाल: शहर के लालघाटी चौराहे पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से दुकान में भारी नुकसान हुआ है। फर्नीचर और अन्य सामान आग की चपेट में […]

You May Like