
जबलपुर। माढ़ोताल थाना पुलिस व क्राईम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही कर नेशनल हाईवे में लूट व अवैध रूपये की मांग करते हुये मारपीट करने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार किए जिनके कब्जे से लूटे हुये रूपयों में से नगद 1500 रूपये, लूटी हुयी मोटर सायकल, घटनाओं में प्रयुक्त मोटर सायकल व एक्सिस जप्त की गई।
पकड़े गएआरोपियों में दिन्नु उर्फ दिनेश पिता स्व सोनेलाल चौधरी 25 वर्ष निवासी चमन नगर माढोताल, गौरव अहिरवार उर्फ भोला पिता परसराम 24 वर्ष निवासी आईटीआई के सामने माढोताल, प्रमोद चौधरी पिता कल्लू चौधरी 26 वर्ष निवासी शंकर नगर माढ़ोताल शामिल हैं।
