शराब का सेवन करने वाली महिला ने फांसी लगाई

सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम अजगुढ़ निवासी एक प्रौढ़ महिला घर के अंदर बीती रात फांसी के फंदे पर झूल आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार अनीता सिंह पति लाल सिंह उम्र 40 वर्ष ने बीती शाम घर में पाईप में लाईलोन रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर आत्महत्या कर ली। मृतिका के पति के अनुसार महिला शराब का सेवन भी करती थी। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

कार सवार युवक के पास से मिला 1.4 किलो गांजा

Thu Nov 13 , 2025
सतना : शहर के औद्योगिक क्षेत्र में कार सवार युवक के पास से 1.4 किलो गांजा पकड़ा गया. जिसे देखते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर […]

You May Like