जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुतीऊर्रहमान साहब का इंतकाल

सागर। सागर के कटरा बाजार स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुतीऊर्रहमान साहब का आज मंगलवार को भोपाल में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया। वे 66 वर्ष के थे।

मौलाना मुतीऊर्रहमान साहब पिछले करीब 40 वर्षों से जामा मस्जिद में पेश इमाम के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मछरयाई निवासी मौलाना साहब को लगभग एक सप्ताह पहले दिल का दौरा पड़ा था। उस दौरान भोपाल में उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और वे सागर लौट आए थे।मंगलवार सुबह अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत भाग्योदय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया। भोपाल के अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे हृदयगति रुकने से उनका इंतकाल हो गया। मौलाना मुतीऊर्रहमान साहब का सागर के धार्मिक और सामाजिक जीवन में अहम योगदान रहा। चार दशकों तक उन्होंने जामा मस्जिद में इमामत की जिम्मेदारी निभाई। उनकी सादगी, सौम्य व्यवहार और मिलनसार स्वभाव के कारण वे हर वर्ग में सम्मानित थे। बड़ी संख्या में लोग उनसे धार्मिक मार्गदर्शन लेते थे।

जानकारी के अनुसार बुधवार 14 जनवरी को उनके निज निवास मछरयाई से जनाजा निकाला जाएगा। दोपहर 2 बजे नमाजे जुहर के बाद जामा मस्जिद कटरा में नमाजे जनाजा अदा की जाएगी। इसके बाद मोतीनगर कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Next Post

संघ के शताब्दी वर्ष मे 15 करोड़ परिवारो तक पहुंचना लक्ष्य: रामलाल 

Tue Jan 13 , 2026
सागर।डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा ‘युवा-संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी, सागर विभाग के संघचालक डा० गौरी शंकर चौबे , संघ चालक डा0 धीरेन्द्र मिश्रा , कार्यक्रम के मुख्य […]

You May Like