अग्रसेन भवन के लिये महासभा को ट्रस्ट से जोड़ेः बंसल

ग्वालियर। अग्रसेन भवन के लिये अग्रवाल महासभा पूरी तरह से तैयार है बशर्तें इसके ट्रस्ट के विधान में विधिवत महासभा का नाम पूरी तरह से जोड़ा जाये और संचालन का अधिकार मिले। यह बात अग्रवाल महासभा की बैठक में महासभा अध्यक्ष सुरेश बंसल ने कही। इसके जबाब में 8 करोड़ कीमत की जमीन अग्रसेन भवन के लिये दान में देने वाले पूर्व अध्यक्ष अशोक गोयल का कहना था कि मैंने जमीन दान दे दी है अब आप लोग मालिक है, इस पर अग्रसेन भवन के निर्माण में विलंब क्यों हो रहा है समझ से परे हैं। अशोक गोयल का यह भी कहना था कि ट्रस्ट में जमीन देने वालों का नाम क्यों नहीं हो सकता, यदि आपको कुछ संशोधन कराना हो, कोई सुझाव हो तो भी आप मालिक हो, लेकिन अब अग्रसेन भवन के निर्माण में देरी न करें।

अशोक गोयल ने कहा कि इसमें तदर्थ समिति भी बनाई गई है आप उसमे नाम जोड़ भी सकते हो। बैठक में महासभा अध्यक्ष सुरेश बंसल ने कहा कि इसके लिये ट्रस्ट विधान में आवश्यक विचार विमर्श करने के लिये हम एक 11 सदस्यीय समिति बना देंगे। उसके उपरांत इस पर कार्य शुरू कर सकते हैं।

अग्रसेन जयंती पर भी हुई चर्चा

अग्रवाल महासभा की बैठक में महाराजा अग्रसेन जयंती को भव्य रूप से मनाने पर भी चर्चा हुई। महासभा अध्यक्ष सुरेश बंसल ने तर्क दिया कि आयोजन भव्य हो और ज्यादा से ज्यादा समाज के परिवारों को जोड़ा जाये। इसके प्रयास होने चाहिये। हमारी प्लानिंग इस बार चार हजार परिवारों को जोड़ने की है। आयोजन के लिये वृहद स्थल के लिये भी चर्चा हुई। आयोजन दो दिवसीय होगा और इसमे महिलाओं व बच्चों के भी आयोजन होंगे।

Next Post

नन्हे कांवड़ियों ने निकाली बाल कांवड़ यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Sun Aug 23 , 2026
पेटलावद। श्रावण मास की आध्यात्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर वातावरण में रविवार को नगर में आकर्षक **बाल कांवड़ यात्रा** निकाली गई। यात्रा में करीब 50 नन्हे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कांवड़ उठाई और भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति का परिचय दिया। नन्हे कांवड़ियों को देखकर […]

You May Like