सेफ्टी टैंक में चार शव मिलने से सनसनी

बरगवां थाना क्षेत्र के समीपी बड़ोखर गांव की घटना, पुलिस शव को बाहर निकलवाने में जुटी

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 4 जनवरी। बरगवां थाना के समीपी बड़ोखर गांव के एक घर के सेफ्टी टैंक में एक साथ चार शवों के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फै ल गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी मोरवा केके पाण्डेय एवं टीआई शिवपूजन मिश्रा समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच शव को सेफ्टी टैंक से बाहर निकालने की कवायद शुरू करते हुये मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार हिंडाल्को 3 नम्बर गेट समीप बड़ोखर ग्राम अंतर्गत हरि प्रसाद प्रजापति निवासी जयंत का यह मकान है और इसका निर्माण कार्य एक साल पूर्व हुआ था। जहां आज उक्त घर के आसपास रहने वाले लोगों को सेफ्टी टैंक के इर्दगिर्द से भारी दुर्गंध आने लगी। लोगबाग दुर्गंध का पता लगाने जुट गये और देखा कि सेफ्टी टैंक से ही बदबू आ रही है और सेफ्टी टैंक के अन्दर का नजारा देखकर उक्त घर के पड़ोसियों के होश उड़ गये। वही पड़ोसी व उसके रिस्तेदार बिहारी प्रजापति के द्वारा इस घटना की सूचना बरगवां पुलिस को दी गई। जिसके बाद बरगवां निरीक्षक शिव पूजन मिश्रा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर अग्रिम कार्यवाही में जुटे हुए हैं। इस बड़ी घटना को लेकर प्रशासन के आला अधिकारी भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं मुख्यालय से एफ एलएस की टीम भी बुलाई गई है। जिसके बाद शवों को बाहर निकालने की कवायद की जा रही है।

०००००

बाक्स

इलाके में फैली सनसनी

जानकारी के अनुसार सेफ्टी टैंक में एक साथ चार शवों के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फै ल गई है। इनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई है और कैसे हुई है? शव के पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल अभी पुलिसे स्वीकार कर रही है कि चार शव बरामद हुये हैं। कैसे मौत हुई अभी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Next Post

चरित्र संदेह को लेकर पति ने  पत्नी की निर्ममता पूर्वक कुल्हाड़ी से की हत्या 

Sat Jan 4 , 2025
घटना के बाद से फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस 000 पांढुरना,4 जनवरी,नवभारत न्यूज, पत्नी के चरित्र संदेह को लेकर बीते रात्रि ग्राम हिवरा पृथ्वी राम के युवक ने धर्मपत्नी की कुल्हाड़ी से निर्ममतापूर्वक हत्या करने की घटना से ग्राम में सनसनी फैल गई। छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से पहुंची […]

You May Like

Play sound