जस्टिस आनंद पाठक की पहल पर मर्सी होम के बच्चों को जिम संचालक ने भेंट की गर्म जर्सी

ग्वालियर: मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्वालियर में संचालित मर्सी होम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जस्टिस आनंद पाठक की पहल पर सामाजिक सरोकार के तहत मर्सी होम की व्यवस्थाओं को बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है। मर्सी होम की रंगाई-पुताई के साथ ही मर्सी होम की व्यवस्थाओं को बेहतर करने का अभियान निरंतर जारी है।

सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा भी सामाजिक सरोकार के इस कार्य में भागीदारी की जा रही है। डीएफटी फिटनेस संचालक ने मर्सी होम पहुँचकर वहां निवास कर रहे बच्चों को सर्दी से बचाव के लिये गर्म कपड़े की जैकेट (हुडी) प्रदान की। सभी बच्चों को हुडी पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मर्सी होम के बच्चों को जब जिम ट्रेनर संचालक ने गर्म हुडी पहनाई तो उनके चेहरे पर खुशी दौड़ गई और उन्हें सर्दी से निजात मिली।

Next Post

136 दुकानों में होगी किसानों से मटर की खरीदी

Sat Nov 29 , 2025
जबलपुर: दीनदयाल स्थित कृषि उपज मंडी में मटर खरीदी बंद कर कटंगी बायपास के नजदीक ओरिया में लगभग 14 एकड़ में नवीन मटर मंडी का निर्माण किया गया है। विगत वर्ष भी नवीन मटर मंडी में मटर की खरीदी हुई थी, लेकिन अब पर्याप्त रूप से जिला और मंडी प्रशासन […]

You May Like