महाराष्ट्र में एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अगवाह किए गए किसान की हत्या

छत्रपति संभाजीनगर, (वार्ता) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के बाद अपहरणकर्ताओं ने एक 45 वर्षीय किसान की हत्या कर दी।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात सिल्लोड तालुका के बोडवाड़ इलाके में हुई। पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित की पहचान तुकाराम माधवराव गवहाणे के रूप में हुई है। मृतक को कथित तौर पर शनिवार को रात करीब आठ बजे अगवा कर लिया गया था। वह उस समय उंडणगांव में एक व्यापारी को मक्का देने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। किसान जब घर नहीं लौटा, तो उसके पुत्र ने देर रात अजिंठा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

अपहरणकर्ताओं ने आधी रात के आसपास गवहाणे के फोन से पीड़ित के पुत्र से संपर्क किया और उसे छोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। बताया जाता है कि डरा हुआ पुत्र पैसे लेकर छत्रपति संभाजीनगर गया, लेकिन वह अपने पिता का पता नहीं लगा सका। संदेह है कि यह खबर गांव वालों में फैलते ही अपहरणकर्ता घबरा गए। उन्होंने किसान पर बेरहमी से हमला किया और उसकी हत्या कर दी।

रविवार सुबह गवहाणे का शव चालीसगांव-कन्नड़ घाट में कई चाकू के घावों के साथ मिला। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने कथित तौर पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने और स्थानीय लोगों को सूचित होने के बाद उसकी हत्या कर दी।

इस सिलसिले में पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लिया। जांचकर्ताओं ने खुलासा किया कि आरोपी पीड़ित के घर के पास के गांवों के हैं, और उनमें से दो उसके रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। गांव वालों ने इस बात पर गुस्सा जताया है कि शुरुआती जानकारी के बावजूद पीड़ित को जिंदा नहीं बचाया जा सका, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

 

Next Post

दिल्ली के बिंदापुर में सम्पत्ति विवाद में बहू ने की ससुर की हत्या, गिरफ्तार

Tue Dec 30 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में संपत्ति विवाद के बाद अपने बुजुर्ग ससुरकी कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक 32 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित, 62 वर्षीय नरेश कुमार घर की छत पर बेहोश […]

You May Like