
दमोह। खाद्य सुरक्षा डीओ राकेश अहिरवार ने बताया कि दमोह कोतवाली टीआई मनीष कुमार और आरक्षक जितेंद्र मिश्रा की सूचना पर शरद पूर्णिमा पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर पहुंचकर टीकमगढ़ से आ रही बस को दमोह शहर के बस स्टैंड सरस्वती स्कूल के सामने रोककर तलाश किया, जिससे करीब 10 क्विंटल मिलावटी खोवा बोरियों सहित जप्त किया है. इसकी बारीकी से जांच पड़ताल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की जा रही है. यह खोवा कहां जा रहा था, किसके लिए जा रहा था. इसकी जांच भी खाद्य सुरक्षा विभाग कर रहा है. यह खोवा ग्वालियर, झांसी से आया है.
