सिंगरौली । नपानि परिषद की आज शुक्रवार को दूसरे दिन सभापति देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में व्यावसायिक प्लाजा गनियारी पर विशेष रूप से चर्चा हुई, करीब दो घंटे तक पार्षदों के सुझाव लिये गये, वहीं बीच-बीच में हंगामा भी होता रहा। अंतत: व्यावसायिक प्लाजा को ध्वस्त कराने की सहमति बन गई।दरअसल परिषद की बैठक शुरू होते ही व्यावसायिक प्लाजा गनियारी को लेकर सभापति देवेश पाण्डेय के साथ-साथ पार्षद सीमा जायसवाल, भारतेन्दू पाण्डेय, संतोष शाह आशीष बैस समेत अन्य पार्षदों ने विशेष रूप से चिंता जाहिर कर इसपर निर्णय लेने के लिए सुझाव दिये। जहां काफी गहमागहमी शुरू रहा। वहीं पार्षद सीमा जायसवाल ने कहा कि 39 दुकान जिनके पूर्व में आवंटित की गई थी, उनके भवन किराया, भू-भाटक एवं बिल कनेक्शन माफ किये जाए और पूर्व की तरह उसी तरह की नई दुकान मिले।
जहां अध्यक्ष एवं आयुक्त ने इसपर सहमति दिये। साथ ही पार्षद संतोष ने कहा कि उक्त प्लाजा जिन अधिकारियों के कार्यकाल में बना है, उनपर कड़ी कार्रवाई हो और उनसे प्लाजा की लागत की वसूली की जाए। इसपर भी विस्तार से चर्चा है। बैठक में बिजली व्यवस्था पर चर्चा शुरू हुई। पार्षद रामनरेश शाह ने मुद्दा उठाया कि बिजली शाखा के अधिकार-कर्मचारी फोन नही उठाते और उल्टा-सीधा बोलते हैं। सदन में ही सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी को बुलाया गया और कारण पूछा गया। सहायक यंत्री ने पूरी बात रखते हुये पार्षद पर अशिष्ट भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। मामला इतना गरमाया कि आयुक्त सविता प्रधान बिफर गई और पार्षद को ही खरीखोटी सुनाते हुये मर्यादा में रहने की नसीहत दी। इस दौरान मेयर, रानी अग्र्रवाल ने अध्यक्ष पर सवाल उठाई, जिसका जवाब उपायुक्त आरपी बैस ने दिया, जवाब सुन मेयर ने चुप्पी साध ली। अंत में सिविक सेंटर कार्य एवं अन्य एजेण्डे के बिन्दुओं को हरी झंडी दी गई।
शहर का समग्र विकास परिषद का उद्देश्य: देवेश
ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य शहर का समग्र विकास करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। गनियारी शॉपिंग प्लाजा के नवीन निर्माण से क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जुड़वा तालाब पार्क का नाम महाराणा प्रताप सरोवर किए जाने से शहर की पहचान को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी पार्षदों एवं अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आग्रह किया। वहीं परिषद की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई।
विधायक ने फिर दिखाया कड़ा रूख, कहा कार्य करना पड़ेगा
परिषद बैठक के दूसरे दिन भोजनाअवकाश के बाद सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह भी बैठक में शामिल हुये। उन्होंने ननि पर कड़ा रूख अपनाते हुये आज फिर से अपना असली रूप दिखाया है। उन्होंने ननि आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों को नसीहत देते हुये कहा कि कार्य करना पड़ेगा,वरना यहां से चले जाए। विधायक ने कहा कि पेवर ब्लॉक में मटेरियल खर्च और अब तक टेबल टेंडर कितने और कहां किये गये हैं। आज ही जानकारी चाहिए। विधायक ने यह भी कहा कि पूर्व की बैठक में शिविर लगाकर विस्थापितो की समस्याओं को सुन कर उन्हें पट्टा देने का प्रस्ताव पास हुआ था, फिर आज तक क्रियान्वयन क्यों नही हुआ। विधायक के कड़े तेवर को देख सदन सन्न रह गया और जमकर तालियां बजी
