भोपाल में रॉक एन ढोल गरबा महोत्सव का आगाज, रंग-बिरंगे परिधानों में ढोल की थाप पर थिरके प्रतिभागी

भोपाल। रंग-बिरंगे चनिया-चोली, पारंपरिक आभूषण और कढ़ाईदार कुर्तों में सजे प्रतिभागियों ने ढोल की थाप पर गरबा कर समां बांध दिया। गोल घेरे में घूमते और ताल से ताल मिलाते प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना।

रेडियो मिर्ची की ओर से आयोजित रॉक एन ढोल गरबा महोत्सव की शुरुआत 16 अक्टूबर को सयाजी होटल में हुई। पिछले आठ वर्षों से आयोजित हो रहे इस महोत्सव में प्रतिभागी पारंपरिक अंदाज में गरबा करते नजर आए। तीन दिवसीय यह महोत्सव 18 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें गरबे की धूम और उत्साह देखने को मिलेगा।

Next Post

किशोरी के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri Oct 16 , 2026
सिंगरौली : जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय […]

You May Like

Play sound