निर्मला भूरिया ने भाजपा कार्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं 

भोपाल। मंत्री निर्मला भूरिया ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री भूरिया ने जनसुनवाई के दौरान कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान उन्होंने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और लंबित मामलों के जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया।

Next Post

रिलायंस का AGM Digital Assistant देगा ई-वोटिंग, डिविडेंड और टैक्सेशन से जुड़ी जानकारियां

Wed Jun 17 , 2026
• रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 49वीं वार्षिक आम बैठक (पोस्ट-IPO) 19 जून 2026 को आयोजित होगी • 44 लाख से अधिक शेयरधारकों को मिलेगी 24×7 सहायता *मुंबई* रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) ने अपनी 49वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) से पहले शेयरधारकों के लिए WhatsApp आधारित AGM Digital Assistant सक्रिय कर दिया […]

You May Like