स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं

नर्मदापुरम। लोक निर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने पिपरिया कृषि उपज मंडी में आयोजित आत्मनिर्भर सांसद मेला का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमें विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए। स्वदेशी उत्पादन से न केवल देश आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि लाखों रोजगार सृजित होंगे। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वदेशी के संकल्प से भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने मातृशक्ति से भी स्वदेशी उत्पादों के निर्माण और उपयोग में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मेला आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और स्थानीय उद्योगों को नई पहचान देगा।

 

 

Next Post

सीनियर मैनेजर के घर चोरों ने किया हाथ साफ

Mon Oct 6 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत नक्षत्र नगर में चोरों ने एक निजी कंपनी के सीनियर मैनेजर के सूने घर में चोरों ने धावा बोलते हुए जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रदीप चौरसिया 41 वर्ष निवासी फेस 3 स्टार सिटी नक्षत्र नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कंपनी के […]

You May Like