महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

इन्दौर: शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किला भवन में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.इसमें मल्हारगंज थाना पुलिस के उप निरीक्षक गुंजन पटेल एवं ध्रूव प्रधान ने छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, साइबर बुलिंग, डिजिटल भुगतान सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी.

छात्राओं को मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, संदिग्ध लिंक से बचने तथा साइबर अपराध होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी बताई गई. महाविद्यालय प्रशासन ने इंटरनेट और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की.कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव के संरक्षण, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी के मार्गदर्शन तथा एनएसएस प्रभारी प्रो. शीतल ब्राह्मणे के संयोजन में आयोजित हुआ. इसमें प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं 77 छात्राओं ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया.

Next Post

भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित इंदौर-दौंड समेत कई ट्रेनों का रूट बदला

Tue Jul 7 , 2026
इन्दौर: मुंबई और पुणे क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश, जलभराव तथा मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन और ट्रैक पर बोल्डर गिरने से पश्चिम एवं मध्य रेलवे की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. इसका असर रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है.रेलवे के […]

You May Like