श्योपुर: दलित युवक के अंतिम संस्कार के मामले ने सियासत गरमा दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे चुनावी हार की खीज उतारते हुए लोगो को परेशान कर रहे हैं.
तो वहीं पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस लाशों पर राजनीति कर रही हैं और ग्वालियर में बैठे कुछ लोग पूरे मामले को कमांड कर रहे हैं।
