छत्तीसगढ में संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड, दो महिला नक्सली ढेर

नारायणपुर 26 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में बुधवार देर रात से डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ में दो महिला माओवादी मारी गयी और उनके शव बरामद किए गए है। मुठभेड़ स्थल से 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कोहकमेटा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से डीआरजी और कोंडागांव से एसटीएफ के जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर भेजा। कल रात जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की। गुरुवार सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए। नक्सलियों की पहचान नहीं हो पयी है।

उन्होंने बताया कि आज सुबह भी गोलीबारी हुई है। फिलहाल संयुक्त बल मौके पर मौजूद है।

Next Post

जगन्नाथ भगवान ने नेत्र खोले: नवयोवन दर्शन दिए

Thu Jun 26 , 2025
नर्मदापुरम: देव पूर्णिमा पर महा स्नान के बाद अस्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को भगवान ने अपने नेत्र खोले। उसके बाद बागवान की विशेष पूजा अर्चना की गई। बाद में उन्होंने नवयोवन दर्शन दिए।इस संबंध में ओडिशा से आए आचार्य रश्मि रंजन पाणी द्वारा भगवान जगन्नाथ, […]

You May Like