अखिल भारतीय महापौर केसरी दंगल की शुरुआत

इंदौर संस्कृति के साथ खेल की राजधानी बन रहाः सिलावट

इंदौर: शुक्रवार को छोटा नेहरू स्टेडियम में अखिल भारतीय महापौर केसरी, मध्य प्रदेश महापौर केसरी और इंदौर महापौर केसरी महिला और पुरुष वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन की शुरुआत हो गई है. प्रतियोगिता में मंत्री तुलसी सिलावट और मेयर पुष्य मित्र भार्गव विधायक रमेश मेंदोला भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा, सभापति मन्नालाल यादव द्वारा विधिवत कुश्ती की शुरुआत कर पहलवानों की हौसला अफजाई की.

प्रतियोगिता में जितने वाले महिला और पुरुष वर्ग में विजेताओं को 51 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा. इस अवसर पर एम आई सी सदस्य नंदू पहाड़िया सचेतक कमल वाघेला, राजेश उदावत सहित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे. मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इंदौर संस्कृति की राजधानी के साथ खेल की राजधानी बन रहा है यह महापौर केसरी ऐतिहासिक होगा आने वाले समय में इस आयोजन का इंतज़ार देश करेगा. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का सफल उदाहरण इंदौर में आयोजित महापौर केसरी का यह दंगल है ये तीसरा संस्करण है. मैं चाहता हूँ कि तीसवे संस्करण में भी मैं आऊं.

जिस संकल्प से शुरू किया उसका रंग दिखने लगाः महापौर
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि महापौर केसरी जिस संकल्प से शुरू किया था उसका रंग दिखने लगा है आज केवल इंदौर ही नहीं प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में अपनी अलग पहचान बनाएगा.

Next Post

यातायात सुधार के लिए शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई

Sat Feb 1 , 2025
निगम के जोन 11 और 16 में अतिक्रमण हटाए गए इंदौर: प्रशासन, नगर निगम द्वारा आज शहर के दो अलग अलग क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कारवाई की गई. इस दौरान कई दुकानें के तीन शेड, फुटपाथ पर बने अतिक्रमणों को हटाया गया. यह कार्रवाई शहर में यातायात सुधार के […]

You May Like