आधा दर्जन मामलों में फरार बंटी पचौरी ब्राउन शुगर के साथ दबोचा गया

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने पुरानी राजकुमार सब्जी मंडी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के बीच दबिश देकर मयूर उर्फ बंटी पचौरी को 12.60 ग्राम ब्राउन शुगर और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद माल की कीमत करीब 1.30 लाख बताई गई है. क्राइम ब्रांच की टीम ने शिवाजी नगर स्थित पुरानी राजकुमार सब्जी मंडी इलाके में संदिग्धों की तलाश के दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली. युवक मयूर उर्फ बंटी पचौरी, निवासी गांधीनगर, दिहाड़ी मजदूर है और 10वीं तक पढ़ा हुआ है.

पूछताछ में उसने बताया कि वह सस्ते दामों पर ब्राउन शुगर खरीदकर शहर के नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचता था. तलाशी में उसके कब्जे से 12.60 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.30 लाख रुपए आंकी गई है. वहीं एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. जब्ती का मूल्य दो लाख रुपए बताया जा रहा है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बंटी के खिलाफ शहर में पहले से करीब आधा दर्जन प्रकरण दर्ज हैं. क्राइम ब्रांच टीम आरोपी के सप्लाई नेटवर्क और सोर्स की पड़ताल कर रही है.

Next Post

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी खतरा: शादी रुकवाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

Wed Nov 19 , 2025
इंदौर: बापाट चौराहे क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती को इंस्टाग्राम पर बने परिचय के बाद युवक द्वारा पीछा करने, शादी रुकवाने की धमकी देने और जबरन हाथ पकड़कर डराने का मामला सामने आया है. हीरानगर पुलिस ने शिकायत पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरु की.हीरानगर […]

You May Like