
जबलपुर। मंगलवार जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि, परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 72 शिकायतें थी। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शिकायत कर्ताओं को शीध्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने का आश्वस्त किया ।
